राजस्थान के बारां जिले से 29 KM दूर अंता कस्बे में स्थित नागदा महादेव मंदिर एक अद्भुत और दिव्य स्थल है, जिसकी महिमा किसी भी बड़े तीर्थ से कम नहीं है। यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यहां की सबसे खास बात है – न कोई मूर्तिकार, न कोई निर्माण – यह शिवलिंग प्राकृतिक रूप से उत्पन्न हुआ है जिसे “स्वयंभू” कहा जाता है।
यहां सावन में हजारों कांवड़ियों की अपने कावर मे पवित्र गौ मुख से जल लेने के लिए दूर- दराज के लोग युवा, बच्चे, लड़कियाँ अपने गांव मे शिव मंदिर मे जलाभिषेक के लिए आते है।
प्राचीनता:
इस मंदिर के आस-पास करीब 1100 साल पुराने अवशेष मिले हैं, जो इसके प्राचीन इतिहास को दर्शाते हैं. ऐसा माना जाता है कि यह स्थान कालीसिंध के किनारे एक तपोस्थली रहा है.
कुंड और गोमुख:
मंदिर में सात कुंड हैं, जिनमें से पांच कुंडों में गोमुख से धारा बहती है और बाकी दो कुंड प्राकृतिक धारा से भरे हैं. इन कुंडों में स्नान करने से चर्म रोग में राहत मिलने की मान्यता है.
सती चबूतरे:
यहां करीब 70 सती देवियों के चबूतरे भी हैं, जो इस स्थान के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को बढ़ाते हैं.
मेले और आयोजन:
यह मंदिर हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर तीन दिनों तक चलने वाले मेले का आयोजन करता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु कुंड में स्नान करते हैं. महाशिवरात्रि के दिन भी यहां मेला लगता है. श्रावण महीने में यहां रुद्र अभिषेक होता है, जिसके लिए श्रद्धालुओं को पहले से बुकिंग करानी होती है.
Nagda Shiv Mandir: सावन में हजारों कांवड़ियों की मंज़िल! जाने मंदिर का इतिहास
अखंड ज्योति:
यहां करीब 45 सालों से एक अखंड ज्योति जल रही है, और 18 साल से दूसरी अखंड ज्योति जल रही है, जबकि एक और अखंड ज्योति करीब 10 साल से यहां जल रही है.
पुनर्निर्माण:
मंदिर का पुनर्निर्माण 400 वर्ष पूर्व हाड़ा राज परिवार द्वारा करवाया गया था.
धार्मिक और प्राकृतिक सौंदर्य:
यह मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य के लिए भी जाना जाता है. कालीसिंध नदी और कुंडों का मनोरम दृश्य यहां आने वाले लोगों को आकर्षित करता है. साल के बारहों महीने दूर-दराज क्षेत्र तक के लोग यहां पिकनिक मनाने आते हैं.
नागेश्वर महादेव:
यह मंदिर नागेश्वर महादेव मंदिर के नाम से भी जाना जाता है.
यह मंदिर न केवल एक धार्मिक स्थल है बल्कि यह क्षेत्र के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी है.
Discover more from HadotiNews24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
