बारां। शहर में आरएसएस के पथ संचलन मार्ग को लेकर हुए विवाद मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन्हें कोर्ट में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं, मंगलवार शाम पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से एक कार को जब्त भी किया। Baran: पथ संचलन रोकने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार: 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, क्रेन की मदद से कार जब्त
मामला क्या है?
तीन दिन पहले शहर में आरएसएस के पथ संचलन के मार्ग को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि कुछ लोगों ने मार्ग को अवरुद्ध कर दिया, जिससे शांति, कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई। इसके बाद प्रशासन और पुलिस सख्त हो गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।
पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई
कलेक्टर रोहिताश सिंह तोमर और एसपी अभिजीत सिंह फोगाट भी घटना स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसी दौरान कुछ वाहनों को भी चिह्नित कर जब्त करने के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने तत्काल क्रेन बुलाकर मौके से एक कार जब्त की।
आगे की कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आने वाले दिनों में और भी कार्रवाई हो सकती है। प्रशासन ने साफ कहा है कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Discover more from HadotiNews24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
