जयपुर में हवामहल सीट से विधायक बालमुखुंद आचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक सम्मान समारोह का बताया जा रहा है, जिसमें विधायक मंच से ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ का नारा लगा रहे थे। इसी दौरान सामने बैठे एक मुस्लिम युवक ने वंदे मातरम् का नारा नहीं लगाया, जिसके बाद विधायक भड़क उठे। MLA बालमुखुंद आचार्य ने मुस्लिम युवक से कहा – “वंदे मातरम् बोलो”
कार्यक्रम के दौरान विवाद
जयपुर के एक होटल में आयोजित किया गया था, जहां देशभर से आए 50 स्कूल डायरेक्टर और 100 शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा था। मंच से नारेबाजी के बीच जब मुस्लिम युवक ने वंदे मातरम् नहीं बोला तो विधायक ने माइक से ही उस युवक को टोकते हुए कहा
“कहां से आए हो आप? देश के नहीं हो क्या? क्या नाम है आपका?”
युवक ने अपना नाम और परिचय बताया, लेकिन जब उसने वंदे मातरम् का नारा लगाने से फिर मना किया तो विधायक ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।
MLA की प्रतिक्रिया
बालमुखुंद आचार्य ने कहा –
“देखो, कैसा आदमी है। यह देश में रहता है और वंदे मातरम् नहीं बोलना चाहता। क्या बताना चाहते हो देश को? आपको वंदे मातरम् बोलने में क्या समस्या है? यह व्यक्ति खुद अपना परिचय दे रहा है कि वह देश के खिलाफ मानसिकता रखता है।”
उन्होंने आगे कहा कि –
“वंदे मातरम् का मतलब है मेरी मां को, मेरी धरती मां को प्रणाम करना। अगर कोई इसे नहीं बोलता, तो इसका मतलब है उसे धरती और भारत में विश्वास नहीं।”
MLA ने मानसिकता पर उठाए सवाल
अपने संबोधन में विधायक ने कहा –
“आज भी इस देश में कुछ लोग ऐसी मानसिकता के हैं, जो देश में रहते हैं लेकिन देश के खिलाफ रहते हैं। यह लोग देश का खाते हैं, देश में रहते हैं, लेकिन देशहित में चर्चा करने से बचते हैं। यही इनका असली परिचय है।”
दूसरी दुनिया से आए हो क्या?
कार्यक्रम के बीच आचार्य ने युवक की ओर इशारा कर कहा –
“भाई साहब, बाहर से आए हो क्या? दूसरी दुनिया से आए हो क्या? यहां बैठे पीछे वाले नीली शर्ट वाले… आप कहां से आए हो?”
इसके बाद भी उन्होंने बार-बार नारे लगवाए – “वंदे मातरम्, भारत माता की जय” – लेकिन युवक चुपचाप बैठा रहा।
सोशल मीडिया पर बहस
यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग विधायक की बात का समर्थन कर रहे हैं और कह रहे हैं कि “वंदे मातरम् बोलने में क्या हर्ज है?” वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसे धार्मिक स्वतंत्रता और व्यक्तिगत अधिकारों पर हस्तक्षेप बता रहे हैं।
Discover more from HadotiNews24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
