झालावाड़: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से आयोजित पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा की पहली पारी झालावाड़ में शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित की गई थी। पहली पारी में 5415 परीक्षार्थियों में से 460 अनुपस्थित रहे। दूसरी पारी के लिए 5472 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।झालावाड़ में पटवारी परीक्षा के दौरान क्या हुआ? क्यों बुलानी पड़ी एम्बुलेंस?जाने पूरी खबर
सुचारू संचालन के लिए व्यवस्थाएं
एडीएम और नोडल अधिकारी अभिषेक चारण के अनुसार, परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए 6 उप समन्वयक और 6 अतिरिक्त उप समन्वयक नियुक्त किए गए थे। पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी एडिशनल एसपी चिरंजील मीणा को सौंपी गई थी। सभी 17 परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी की गई। परीक्षा से पहले केंद्राधीक्षकों और अन्य कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया था।
परीक्षार्थी की तबीयत बिगड़ी, बुलानी पड़ी एम्बुलेंस
परीक्षा के दौरान ओल्ड ब्लॉक स्कूल, झालावाड़ में एक परीक्षार्थी करण कुमार मीणा को कमरा नंबर 10 में चक्कर आने की शिकायत हुई। उसने इसकी जानकारी केंद्राधीक्षक को दी। एडीएम अभिषेक चारण के तुरंत निर्देश पर 10 मिनट के अंदर डॉक्टर और एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई गई। डॉक्टर की जांच के बाद उसे मौके पर ही मेडिकल देकर पानी पिलाया गया। स्वस्थ होने पर वह परीक्षा में दोबारा शामिल हुआ।
परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक निर्देश
- परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से एक घंटा पहले तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई थी। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया गया।
- इस बार, पहली पारी के परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र ले जाने की अनुमति नहीं थी, केवल ओएमआर की कार्बन कॉपी दी जा सकती थी।
- दूसरी पारी के परीक्षार्थी अपने प्रश्न-पत्र परीक्षा की समाप्ति के बाद ले जा सकेंगे।
ड्रेस कोड का पालन
परीक्षा में परीक्षार्थियों के लिए निर्धारित ड्रेस कोड का सख्ती से पालन कराया गया। मुख्य गेट पर ही बड़ी सख्ती से जांच-पड़ताल के बाद अंदर प्रवेश दिया गया। पुरुष अभ्यर्थियों को आधी और पूरी आस्तीन के शर्ट और टी-शर्ट, कुर्ता-पायजामा, पैंट पहनकर आने पर प्रवेश दिया गया।
Discover more from HadotiNews24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
