राखी के पावन अवसर पर जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में मंगलवार को “मुख्यमंत्री संग रक्षाबंधन-आंगनबाड़ी बहनों का सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजसमंद सांसद और राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को राखी बांधी और उन्हें अपना बड़ा भाई मानते हुए शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस मौके पर घोषणा की कि राखी के पर्व पर बहनों के लिए राजस्थान रोडवेज की बसों में दो दिन तक मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पहल बहनों की सुरक्षा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए की जा रही है, जिससे वे अपने भाई-बहनों से आसानी से मिल सकें। दीया कुमारी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को राखी बांधी, मुख्यमंत्री बोले- रक्षा बंधन पर दो दिन रोडवेज में मुफ्त यात्रा
इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से 1.21 लाख महिलाएं वर्चुअल रूप से जुड़ीं, जबकि ऑडिटोरियम में 1200 आंगनबाड़ी बहनों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी बहनों के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार हमेशा उनके अधिकारों और सुविधाओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
दीया कुमारी ने कहा, “भजनलाल जी को मैं अपना बड़ा भाई मानती हूं और आज राखी बांधकर इस रिश्ते को और मजबूत करने का सौभाग्य मिला।”
मुख्यमंत्री ने सभी बहनों को राखी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते में विश्वास, सुरक्षा और प्रेम का प्रतीक है।
Discover more from HadotiNews24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
