बारां जिले के छीपाबड़ौद तहसील के रावां गांव में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने चोरी की नीयत से घर में घुसकर मकान मालिक रामचरण सुमन (45) की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
बारां: चोरी के इरादे से घर में घुसे अज्ञात चोरों ने मकान मालिक की हत्या की
प्लास्टिक से बांधकर की गई हत्या
सूत्रों के मुताबिक, चोरों ने वारदात को अंजाम देते समय रामचरण सुमन के हाथ-पैर को बोरियों और प्लास्टिक से बांध दिया। बाद में उनका गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।
पुलिस ने जांच शुरू की
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण चोरी माना जा रहा है।
ग्रामीणों में दहशत का माहौल
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन इस तरह की निर्मम हत्या ने सभी को हिलाकर रख दिया है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
Discover more from HadotiNews24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
