बारां मे मर्डर केस के आरोपी की सोमवार सुबह पुलिस कस्टिडी मे मौत हो गई। किशनगंज पुलिस थाना ने रविवार को उसे कोर्ट मे पेश किया गया था। जहा से उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था।
पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह उसकी अचानक तबियत खराब हो गई ओर उसे करीब 8:30 बजे किशनगंज अस्पताल लेकर गये, जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी मे रखवाया गया हे।
युवक की मौत के बाद परिजन ओर अन्य लोग अस्पताल के बाहर प्रदर्शन करने लगे। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने हिरासत में उसके साथ बर्बरता की, जिसकी वजह से उसकी जान चली गई। परिजनों की मांग है कि इस पूरे मामले की न्यायिक जांच कराई जाए और दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। परिजन जाँच नही होने तक पोस्मार्टम नही करवाने की बात पर अड़े हुए है।
मृतक के भाई ने लगाया पुलिस पर मारपीट का आरोप
बड़े भाई मुकेश सुमन का कहना हे की किशनगंज थाना पुलिस ने 22 जुलाई को उसके भाई लोकेश सुमन (28) को निवासी बराना को पकड़ा था। थाने उससे लगातार उसकी मारपीट कर रही थी। हमने जब भाई से मिलने की कहा तो पुलिस वालों ने मना कर दिया। हमे शक की इन लोगो ने उसके साथ कुछ गलत किया है। या किसी ने इन लोगो को पैसे देखर मरवाया है।
मर्डर के आरोपी लोकेश सुमन की पुलिस कस्टडी मे मौत सैनी समाज मे फूटा गुस्सा
निष्कर्ष:
यह मामला पुलिस कस्टडी में मानवाधिकारों की सुरक्षा और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब देखना यह है कि क्या इस घटना में न्याय मिल पाएगा या फिर यह भी एक और अनुत्तरित केस बनकर रह जाएगा।
Discover more from HadotiNews24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
