कोटा शहर के तलवंडी क्षेत्र में स्थित शीला चौधरी रोड पर शराब की दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों और संत समाज ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग सुबह 10 बजे से ही धरने पर बैठ गए।
इस धरने में साधु-संतों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। उनका कहना है कि शराब की दुकान के पास मंदिर, कोचिंग संस्थान और अस्पताल जैसे कई धार्मिक और शैक्षणिक स्थान मौजूद हैं, जिससे विद्यार्थियों और स्थानीय निवासियों को असुविधा होती है।
महामंडलेश्वर हेमा सरस्वती ने कहा, “यहां मंदिर है, कोचिंग हॉस्पिटल हैं और कई व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं। ऐसे स्थान पर शराब की दुकान होना अत्यंत आपत्तिजनक है। हम अधिकारियों के पास कई बार जा चुके हैं लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।”
Kota; मे शराब की दुकान को हटाने के लिए साधु संतो का आज सुबह से धरना प्रदर्शन
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे लगातार अधिकारियों के चक्कर काटते रहे हैं, लेकिन अब थक चुके हैं और जब तक प्रशासन शराब की दुकान को दूसरी जगह स्थानांतरित नहीं करता, तब तक उनका शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।
स्थानीय प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
निगाहें अब प्रशासन पर टिकी हैं कि वह जनता की इस मांग पर कितना गंभीर रुख अपनाता है।
Discover more from HadotiNews24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
