जयपुर | 22 जुलाई 2025 –
वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के चलते कीमती धातुओं की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड स्तर की तेजी आई है, जिससे आम उपभोक्ता और निवेशक दोनों ही हैरान हैं।
चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड
चांदी की कीमत में अप्रत्याशित उछाल देखा गया है। यह अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। आज चांदी की कीमत ₹1,17,000 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई, जो कि अब तक का ऑल-टाइम हाई है। यह बढ़ोतरी वैश्विक बाजार में मेटल्स की मांग और डॉलर की कमजोरी के चलते देखने को मिल रही है।
सोने की कीमत भी ₹1,02,000 के पार
जयपुर सर्राफा कमेटी की ओर से जारी भाव के अनुसार जयपुर मे 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत एक लाख 2000 पर आ गई है। 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 95 हजार रुपय पहुंच गई है। सोना 18 कैरेट 79 हजार 500 रुपये प्रति 10 ग्राम ओर 14 कैरेट 63 हजार 200 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।
वहीं सोने की कीमत में भी ₹600 प्रति 10 ग्राम की तेज़ी आई है और यह अब ₹1,02,000 प्रति 10 ग्राम के करीब पहुँच चुकी है। यह दर शादी-विवाह और त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल सकती है।
सोने-चांदी की कीमत में आई रिकॉर्ड तेजी: चांदी ₹1.17 लाख पार, सोना ₹1,02,000 के पार
क्यों बढ़ रही हैं कीमती धातुओं की कीमतें?
विशेषज्ञों के अनुसार, निम्न कारणों से कीमतों में बढ़ोतरी हुई है:
वैश्विक मंदी और आर्थिक अनिश्चितता के कारण निवेशकों का रुझान सोने-चांदी की ओर बढ़ा है।
डॉलर में गिरावट और तेल की कीमतों में तेजी से भी असर पड़ा है।
चीन और अमेरिका जैसे देशों में मांग में बढ़ोतरी।
निवेशकों के लिए अलर्ट
विशेषज्ञों का कहना है कि यह तेजी कुछ समय तक बनी रह सकती है। ऐसे में निवेशकों को सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है। लॉन्ग टर्म निवेश के लिए अभी भी सोना एक सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है।
Discover more from HadotiNews24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
