उदयपुर। उदयपुर जिला क्रिकेट संघ (UDA) के बहुप्रतीक्षित चुनाव आज रविवार को हो रहे हैं। इन चुनावों में मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्षराज सिंह मेवाड़ का तीसरी बार अध्यक्ष बनना तय है। उनके नाम पर एक ही आवेदन प्राप्त होने के कारण, अध्यक्ष पद पर उनके निर्विरोध चुने जाने की आधिकारिक घोषणा आज की जाएगी।
सचिव पद पर भी मनोज चौधरी का निर्विरोध चुना जाना तय है।
8 पदों के लिए वोटिंग, इन चेहरों में टक्कर
कुल 8 पदों के लिए आज वोटिंग हो रही है। संघ के 38 क्लबों के सदस्य आज सुबह करीब 11 बजे से अपने मताधिकार का प्रयोग करना शुरू करेंगे। वोटिंग समाप्त होने के लगभग एक घंटे बाद ही चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएँगे।
कोषाध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला:
सबसे रोचक मुकाबला कोषाध्यक्ष पद पर देखने को मिलेगा। इस पद के लिए महेंद्र शर्मा और डॉ. प्रकाश जैन के बीच सीधा मुकाबला है।
पीआरओ पद और डिप्टी प्रेसिडेंट:
पीआरओ (पब्लिक रिलेशन ऑफिसर) पद के लिए संजय जैन और रजनीश शर्मा के बीच टक्कर है। वहीं, डिप्टी प्रेसिडेंट पद पर मनोज भटनागर की टीम के सामने पीआरओ और आर चंद्रा मैदान में हैं। भटनागर दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का सपना अधूरा
इन चुनावों के बीच, उदयपुर के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें नई टीम पर टिकी हैं क्योंकि उन्हें शहर के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के अधूरे सपने को पूरा करने की जिम्मेदारी उठानी होगी।
इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का सपना पिछले 14 सालों से अधूरा है। उदयपुर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट (UIT) ने साल 2011 में खेलगाँव में जमीन आवंटित की थी, लेकिन इस पर काम शुरू नहीं हो सका और इसे निरस्त कर दिया गया। इसके बाद, साल 2022 में कानपुर खेड़ा में जमीन मिली, लेकिन वहाँ भी काम शुरू होने के बाद बंद हो गया। अब देखना यह है कि नई टीम इस महत्वपूर्ण परियोजना को पूरा कर पाती है या नहीं। उदयपुर क्रिकेट संघ चुनाव: लक्षराज सिंह मेवाड़ का ‘हैट्रिक’, 8 पदों के लिए वोटिंग शुरू
Discover more from HadotiNews24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
