बीकानेर। राजस्थान में शिक्षा विभाग ने सोमवार देर रात प्रिंसिपलों के बड़े स्तर पर तबादले किए। विभाग की ओर से 508 पेज की जंबो लिस्ट जारी की गई, जिसमें कुल 4,527 प्रिंसिपलों का तबादला किया गया है। आदेश के साथ ही इन प्रिंसिपलों को तुरंत प्रभाव से नए स्कूलों में पदस्थापित कर दिया गया है।
विधायकों से ली गई थी डिमांड
सूत्रों के अनुसार, प्रिंसिपल ट्रांसफर से पहले भाजपा विधायकों से डिमांड लिस्ट ली गई थी। जहां विधायक नहीं थे, वहां भाजपा प्रत्याशी रहे नेता या फिर सांसदों से नाम लिए गए। बड़ी संख्या में विधायकों ने अलग-अलग प्रिंसिपलों के नाम सुझाए, जिन्हें लिस्ट में शामिल किया गया।
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद फैसला
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सहमति से यह लिस्ट करीब 20 दिन पहले ही तैयार कर ली गई थी, लेकिन विधानसभा सत्र और श्राद्ध पक्ष के चलते इसे रोका गया। अब नवरात्रि के पहले ही दिन यह लिस्ट जारी कर दी गई।
508 पेज की जंबो लिस्ट
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इस बड़े ट्रांसफर अभियान के लिए 508 पेज की लिस्ट तैयार की थी। सोमवार रात करीब 9 बजे शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने इस पर ई-हस्ताक्षर किए और इसके बाद यह आदेश जारी कर दिया गया।
शिक्षकों की मनपसंद पोस्टिंग
जानकारी के अनुसार, इस ट्रांसफर में अधिकतर प्रिंसिपलों को उनकी मनपसंद जगह पर पोस्टिंग दी गई है। कई वर्षों से शहरों में जमे प्रिंसिपलों को अब ग्रामीण स्कूलों में भेजा गया है। वहीं, कई नए सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में भी प्रिंसिपल नियुक्त कर दिए गए हैं।
सरकार का उद्देश्य
राज्य सरकार का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और संतुलित करने के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है। लंबे समय से एक ही जगह कार्यरत प्रिंसिपलों का अब नए जिलों और स्कूलों में अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा। राजस्थान में 4527 प्रिंसिपलों का तबादला: शिक्षा विभाग ने जारी की 508 पेज की जंबो लिस्ट
Discover more from HadotiNews24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
