बारां: जिले में अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए जिला प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने कलेक्टर सभागार में एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। बारां में पानी का प्रकोप: 1257 गांवों में सर्वे पूरा, मुआवजे का ऐलान
फसल खराब और बचाव अभियान
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि इस मानसून में 1600.87 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो पिछले 10 साल के औसत से ज़्यादा है। अतिवृष्टि से प्रभावित 203 परिवारों को 49 लाख की राहत राशि स्वीकृत की गई है। प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने 21 रेस्क्यू अभियान चलाकर 112 लोगों की जान बचाई है।
फसल सर्वेक्षण और मुआवजा
जिले की 7 तहसीलों में 33 प्रतिशत से ज़्यादा फसल खराब हुई है और 1257 गांवों का सर्वे पूरा हो चुका है। 46 प्रतिशत गिरदावरी का काम भी पूरा हो गया है। बाकी बचा काम पूरा करके किसानों को मुआवजा और बीमा राशि दी जाएगी। जिला प्रभारी सचिव टीकमचंद बोहरा ने प्रभावित परिवारों के लिए ऊंचे स्थानों पर शिविर लगाने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक राधेश्याम बैरवा, विधायक ललित मीणा और पुलिस अधीक्षक अभिषेक अडांसू सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
Discover more from HadotiNews24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
