बारां। अंता विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां जिले में जोरों पर हैं। बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम पर चर्चा की। बैठक में सभी दलों को मतदाता सूची की हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई गई। अंता विधानसभा उपचुनाव की तैयारी तेज, 1 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि 1 जुलाई 2025 को अहर्ता तिथि मानकर 3 सितम्बर को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया गया था। इस दौरान 3 से 17 सितम्बर तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। इन दावों का निस्तारण 25 सितम्बर तक किया जाएगा और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 1 अक्टूबर को किया जाएगा।
विशेष अभियान दिवस घोषित
जिला प्रशासन ने 7 और 14 सितम्बर को विशेष अभियान दिवस घोषित किए हैं। इन दिनों सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी मौजूद रहेंगे और दावे-आपत्तियां स्वीकार करेंगे।
मतदाताओं से अपील
अंता विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,26,227 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 1,15,982 पुरुष, 1,10,241 महिला और 4 अन्य मतदाता शामिल हैं। प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर जाकर अपने नाम की जांच अवश्य करें, ताकि मतदान सूची में कोई त्रुटि न रह जाए।
बीएलए-2 की नियुक्ति
बैठक में भाजपा और कांग्रेस दोनों से बीएलए-2 (Booth Level Agent-2) की नियुक्ति शीघ्र करने को कहा गया है। निर्वाचन आयोग की मंजूरी के बाद ही यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
Discover more from HadotiNews24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
