बारां। समीपवर्ती राजपुरा स्कूल में शिक्षा विभाग की जांच में शिक्षक दंपती की जगह डमी शिक्षक मिलने का मामला सामने आया है। इस गड़बड़ी के चलते शिक्षा विभाग ने शिक्षक दंपती से 9 करोड़ 31 लाख 50 हजार 373 रुपये की रिकवरी के लिए अंतिम सार्वजनिक नोटिस जारी किया है। Baran: के राजपुरा शिक्षक दंपती पर 9.31 करोड़ की रिकवरी, विभाग ने जारी किया अंतिम नोटिस
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि राशि जमा नहीं करवाई गई तो जल्द ही शिक्षक दंपती के खिलाफ पीडीआर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
डीईओ सतीश गोयल ने बताया कि जांच में सामने आया कि शिक्षक दंपती लंबे समय तक ड्यूटी पर नहीं गए और उनकी जगह डमी शिक्षक लगाए गए। इस आधार पर जांच टीम ने अध्यापक विष्णु गर्ग से वित्तीय वर्ष 1997-98 से 2023-24 तक प्राप्त वेतन राशि 84 लाख 72 हजार 768 रुपये तथा ब्याज मिलाकर कुल 4 करोड़ 92 लाख 63 हजार 146 रुपये की रिकवरी योग्य राशि तय की। वहीं शिक्षिका मंजू गर्ग से 1999-2000 से 2023-24 तक के वेतन व ब्याज मिलाकर कुल 4 करोड़ 38 लाख 81 हजार 227 रुपये की रिकवरी योग्य राशि निर्धारित की गई।
डीईओ ने आगे बताया कि विभाग की ओर से कई बार नोटिस जारी किए गए लेकिन शिक्षक दंपती ने न तो नोटिसों का जवाब दिया और न ही अब तक कोई राशि जमा करवाई। अंततः विभाग को अंतिम सार्वजनिक नोटिस जारी करना पड़ा है।
विभाग का कहना है कि यदि जल्द ही पूरी राशि जमा नहीं करवाई गई तो शिक्षक दंपती पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from HadotiNews24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
