बारां। भीलवाड़ा के इंटरनेशनल स्कूल फुटबॉल मैदान पर चल रहे राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रशिक्षण कैंप का राजस्थान फुटबॉल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल माथोडिया ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त से चल रहे इस कैंप में प्रदेश के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी भाग ले रही हैं। यह खिलाड़ी आगामी 8 सितंबर को अमृतसर में होने वाली राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। भीलवाड़ा महिला फुटबॉल कैंप: राजस्थान टीम अमृतसर में दिखाएगी दम
माथोडिया ने कहा कि व्यक्ति के समग्र विकास में खेलों का विशेष महत्व है। फुटबॉल मैदान न केवल खिलाड़ी को अनुशासन व फिटनेस सिखाता है, बल्कि उन्हें आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करें।
राजस्थान फुटबॉल संघ महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में खिलाड़ियों को उच्च स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान जिला फुटबॉल संघ सचिव कैलाशचंद खटीक ने कैंप की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। माथोडिया ने कैंप में मिल रही उत्कृष्ट सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला फुटबॉल संघ भीलवाड़ा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और फुटबॉल खिलाड़ी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल माथोडिया का स्वागत किया।
Discover more from HadotiNews24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
