बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त रविवार को मुंबई से जयपुर पहुंचे। जयपुर में उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संजय दत्त का स्वागत ‘राधे-राधे’ लिखे दुप्पटे से किया। मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात को सोशल मीडिया पर ‘शिष्टाचार भेंट’ बताया। क्या अब राजस्थान में बॉलीवुड का राज? संजय दत्त की जयपुर यात्रा ने छेड़ी नई बहस
फिल्म सिटी और नई फिल्म पॉलिसी पर चर्चा
संजय दत्त और मुख्यमंत्री के बीच हुई इस खास मुलाकात में राजस्थान में बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देने, एक नई फिल्म सिटी बनाने और नई फिल्म पॉलिसी पर चर्चा की गई।
खबरों के मुताबिक, फिल्म निर्माता और निर्देशक केसी बोकाडिया राजस्थान में एक फिल्म सिटी बनाना चाहते थे, लेकिन सरकार ने फिलहाल उनकी इस योजना पर रोक लगा दी है। सरकार अब बड़े और मशहूर फिल्म निर्माताओं के साथ मिलकर काम करना चाहती है। ऐसे में संजय दत्त का अचानक जयपुर आना कई बातों की ओर इशारा कर रहा है।
फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर राज बंसल के घर भी पहुंचे संजय दत्त
मुख्यमंत्री से मिलने के बाद, संजय दत्त अपने पुराने दोस्त और फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर राज बंसल के घर भी गए। राज बंसल ने बताया कि संजय दत्त उनसे और उनके परिवार से जब भी जयपुर आते हैं, हमेशा मिलते हैं। वहां उन्होंने बंसल परिवार से मुलाकात की और उनकी पोती के साथ कुछ समय बिताया, जिसके बाद वह मुंबई वापस लौट गए।
Discover more from HadotiNews24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
