राजस्थान में लगातार हो रही भारी बारिश ने हाड़ौती क्षेत्र में कहर बरपाया हुआ है। कोटा में बारिश और बाढ़ के हालात के बीच एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कोटा के अंजलि विहार कॉलोनी में शनिवार रात एक 6 फीट लंबा मगरमच्छ घूमता हुआ पाया गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। कोटा में बारिश से कोहराम, कॉलोनी में घुसा 6 फीट का मगरमच्छ
कॉलोनी में दहशत का माहौल
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि कोटा बैराज के गेट खुलने से पास की नहर से मगरमच्छ यहां तक आ गया। रात के समय मगरमच्छ को देखकर लोग अपने बच्चों को घर से बाहर भेजने से डर रहे हैं। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वन विभाग को इसकी सूचना दी गई है और बचाव दल मौके पर पहुंच गया है।
कोटा में बाढ़ जैसी स्थिति
कोटा शहर में पिछले दो दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। निमोदा, दीगोद और सुल्तानपुर जैसे गांव पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। सेना, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही हैं।
मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने कोटा जिले के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के चलते कोटा बैराज के गेट खोल दिए गए हैं, जिससे चंबल नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से नदी और नालों से दूर रहने की अपील की है।
Discover more from HadotiNews24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
