जयपुर में हाल ही में आयोजित ब्यूटी पेजेंट मिस सेलेस्ट इंडिया का फिनाले बेहद शानदार रहा। मॉडल्स के रैंप वॉक, उनकी अदाओं और प्रतिभा ने हर किसी का मन मोह लिया। इस भव्य कार्यक्रम में चार नेशनल ब्यूटी पेजेंट्स के विनर्स घोषित किए गए, जिसने शहर को उत्साह से भर दिया। अरावली की खूबसूरत वादियों के बीच स्थित ग्रासफील्ड वैली में आयोजित इस जगमगाते कार्यक्रम में रोशनी और ग्लैमर का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करती मॉडल्स ने इस शाम को अविस्मरणीय बना दिया। अदिति शर्मा बनीं मिस सेलेस्ट इंडिया, जयपुर में सजी सौंदर्य और प्रतिभा की शाम
फिनाले में देश भर से आई प्रतिभागियों ने तीन राउंड – ओपनिंग एक्ट, स्विमसूट और प्रश्न-उत्तर राउंड में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा। छात्रों द्वारा डिजाइन किए गए विशेष कॉस्ट्यूम्स के साथ शो की शुरुआत हुई और टॉप-10 फाइनलिस्ट तक का रोमांचक सफर जारी रहा।
जूरी ने किया टैलेंट और आत्मविश्वास का सम्मान
फिनाले की जूरी में सौंदर्य जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल थीं, जिनमें सौम्या सी एम (मिस ग्लोब इंडिया 2024), लौरा हडसन (मिस ओशन वर्ल्ड 2023), एलिसा मिस्कोवस्का (मिस ओशन वर्ल्ड 2024), अंगुल जरिपोवा (मिस ओशन वर्ल्ड 2024 रनर-अप), फैशन आइकॉन राहुल तनेजा, सीपी राठौड़ (डायरेक्टर, मिस ओशियन वर्ल्ड), और एकता जैन शामिल रहे। इन सभी ने मिलकर प्रतिभागियों के टैलेंट और आत्मविश्वास का सम्मान किया।
आयोजक योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि मिस सेलेस्ट इंडिया न केवल प्रतिष्ठित मंच है बल्कि भारत की प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का माध्यम भी है। इस बार प्रतियोगिता में कुल 8 खिताब प्रदान किए गए। विजेता द मिस ग्लोब, मिस ओशियन वर्ल्ड और मिस ओरिएंट टूरिज्म ग्लोबल जैसे अंतरराष्ट्रीय पेजेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। फिनाले के अगले ही दिन मिस ओशियन वर्ल्ड का आयोजन भी ग्रासफील्ड वैली में होगा, जिसमें दुनिया के 20 देशों से प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं।
घोषित हुईं चार प्रतिष्ठित ब्यूटी क्वीन
कार्यक्रम में मिस ग्लोब इंडिया 2025 की विजेता जैस्मिन राणा रहीं। प्रथम रनरअप का टाइटल गौरवान्वी शर्मा को मिला। वहीं, मिस ओशियन इंडिया 2025 की विजेता हीना ठाकुर रहीं, प्रथम रनरअप पलक खीचड़ और द्वितीय रनरअप – रवीना सैन रहीं। मिस सेलेस्ट इंडिया 2025 की विजेता अदिति शर्मा घोषित की गईं। प्रथम रनरअप पलक खीचड़ और द्वितीय रनरअप – रवीना सैन रहीं। मिस ओरिएंट टूरिज्म इंडिया 2025 की विजेता औरा विरमानी रहीं। इस मौके पर कई देशों की आई मॉडल्स ने अपनी मौजूदगी से इंटरनेशनल प्रतिभा की झलक दिखाई।
यह सौंदर्य प्रतियोगिता न केवल ग्लैमर का प्रदर्शन थी, बल्कि यह आत्मविश्वास, प्रतिभा और सांस्कृतिक प्रतिनिधित्व का एक अद्भुत मंच भी साबित हुई। अदिति शर्मा और अन्य विजेताओं को उनकी इस उपलब्धि पर ढेर सारी शुभकामनाएं!
Discover more from HadotiNews24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
