हाल ही में, बहुप्रतीक्षित राजस्थानी फिल्म ‘जयपुर पुलिस’ का पोस्टर जयपुर में प्रसिद्ध हवा महल के सामने लॉन्च किया गया। फिल्म के लेखक और निर्देशक मोहसिन खान ने बताया कि यह फिल्म जयपुर पुलिस के एक अधिकारी के संघर्ष और जीत पर आधारित है। हवामहल पर लॉन्च हुआ राजस्थानी फीचर फिल्म “जयपुर पुलिस” का पोस्टर
फिल्म की कहानी एक साधारण गुमशुदगी के मामले से शुरू होती है, जो धीरे-धीरे एक रोमांचक मर्डर मिस्ट्री में बदल जाती है। अंत में, जयपुर पुलिस अपनी कड़ी मेहनत और बहादुरी से इस केस को सुलझाकर ‘जयपुर पुलिस’ का गौरव बढ़ाती है।
फिल्म में मुख्य भूमिका हर्षित माथुर निभा रहे हैं, जो राजस्थानी सिनेमा में एक जाना-माना नाम हैं और कई सफल फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। वहीं, एक दमदार एसपी की भूमिका में दीपेन्द्र सिंह नजर आएंगे, जिन्होंने मुंबई में ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’, ‘मां’, ‘टाइगर ऑफ राजस्थान’ और टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘विदाई’ और ‘रामायण’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है।
निर्माताओं के अनुसार, अन्य कलाकारों के चयन की प्रक्रिया जारी है, और जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी।
निर्देशक मोहसिन खान इससे पहले ‘जयपुर जंक्शन’ जैसी सफल फिल्म बना चुके हैं और कई शॉर्ट फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके हैं। पोस्टर लॉन्च के कार्यक्रम में राजस्थानी सिनेमा से जुड़े कलाकार माही कटारिया, सनाया सैनी, आबिद खान, रंगमंच कलाकार शाहरुख खान अब्बासी, मोनिका, और क्रिएटिव हेड मृणाल चोपड़ा भी मौजूद रहे।
Discover more from HadotiNews24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
