स्थान: सारथल घाटी, राजस्थान
झरने का प्राकृतिक सौंदर्य
बारां जिले से 84 km दूर स्थित सारथल अपनी प्राकृतिक छटा हरियाली ओर झरनो से जाना जाता हे।
सारथल घाटी का यह 90 फीट ऊँचा झरना हाल ही में हुई तेज बारिश के चलते एक बार फिर से बहने लगा है। पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में मानसून पूरी तरह सक्रिय है, जिससे नदियाँ और नाले उफान पर हैं। हरियाली की चादर ओढ़े यह घाटी अब पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
नैसर्गिक छटा और शांत वातावरण
यह झरना घाटी की ऊपरी सतह पर पश्चिमी दिशा में कुछ दूरी पर स्थित है। इसे स्थानीय लोग “नयापुरा महादेव झरना” के नाम से जानते हैं। यह झरना चारों ओर से घने जंगलों के बीच छिपा हुआ है। कठिन पहाड़ी रास्ता पार करने के बाद ही लोग यहां पहुँच पाते हैं, इसलिए यह अब तक कई लोगों की नजर से छिपा रहा है।
प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग:
उन्होंने बताया कि पहाड़ी की ऊँचाई से गिरते पानी का दृश्य बेहद आकर्षक है। यह झरना फोटो और वीडियो के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक लोकेशन बन गया है।
सुरक्षित प्राकृतिक कुंड:
झरने के नीचे एक प्राकृतिक कुंड बना हुआ है, जो बहुत गहरा नहीं है। इसलिए यहाँ स्नान करना भी सुरक्षित माना जाता है। झरने का पानी पास के जंगल और पथरीली घाटियों से गुजरता हुआ बहता है, जो इसे और भी मनोहारी बना देता है।
सारथल घाटी में बारिश से बहने लगा 90 फीट ऊँचा झरना – प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत नज़ारा
कैसे पहुँचें?
झरना घने जंगल और दुर्गम पहाड़ी रास्तों के बीच है, इसलिए यहाँ पहुंचने के लिए स्थानीय गाइड की मदद लेना फायदेमंद रहेगा।
Discover more from HadotiNews24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
