सवाई माधोपुर। बाजरिया स्थित प्रधान डाकघर में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। शुक्रवार को रेल कॉलोनी निवासी अनीता शर्मा पत्नी अशोक कुमार शर्मा अपने कपड़े के थैले में पैसे लेकर आरडी के रूप में जमा कराने डाकघर पहुंची थीं। भीड़ अधिक होने से वह काफी देर तक कतार में खड़ी रही। इसी दौरान उनके थैले में रखा एक लाख रुपये गायब हो गया। सवाई माधोपुर: प्रधान पोस्ट ऑफिस में महिला के बैग में कट लगाकर 1 लाख रुपए उड़ाए
महिला ने घटना के बाद मानटाउन थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस को दी रिपोर्ट में अनीता शर्मा ने बताया कि उन्होंने 500-500 रुपये की छह गड्डियां थैले में रखी थीं। जब वह काउंटर पर पैसे जमा कराने पहुंचीं तो पाया कि थैले में कट लगा हुआ है और दो गड्डियां, यानी एक लाख रुपये, गायब हैं।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने डाकघर परिसर और आसपास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
लोगों में रोष
दिनदहाड़े डाकघर जैसी सुरक्षित जगह पर हुई इस चोरी की घटना से लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि डाकघर में भी सुरक्षा पुख्ता नहीं होगी तो आमजन अपने लेन-देन को लेकर कैसे निश्चिंत रह पाएंगे।
Discover more from HadotiNews24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
