वैभव सूर्यवंशी ने 31 गेंदो मे 86 रन टोके, भारत U19 ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया
भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे यूथ वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की। यह मुकाबला इंग्लैंड के नॉर्थैम्पटन में खेला गया, जहां भारत की इस जीत से पांच मैचों की सीरीज में अब 2-1 की बढ़त हो गई है।
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। बारिश की वजह से मैच 40-40 ओवर का खेला गया है। इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करते हुय 6 विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाए। इंग्लैंड के 269 रन का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 33 गेंदे शेष रहते जीत हासिल की है।
मैच के हीरो: वैभव सूर्यवंशी
इस मुकाबले में भारत की जीत के असली हीरो रहे 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने महज़ 31 गेंदों पर 86 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 20 गेंदों में ही अर्धशतक पूरा कर लिया था और उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी ने इंग्लैंड के गेंदबाज़ों को बैकफुट पर धकेल दिया। वैभव ने अपनी पारी मे 6 चोक्के 9 छक्के जड़े।
कनिष्क चौहान ने 3 विकेट चटकाय
भारतीय टीम की ओर से कनिष्क चौहान ने 30 रन देकर 3 विकेट लिए। वही नमन पुष्पक, विहान मल्होत्रा, दीपेश देवेंद्र को 1-1 विकेट मिला ।
वैभव के आउट होने तक भारत ने 8 ओवर मे 111/2 रन बना लिए थे ओर उसके बाद विहान मल्होत्रा ने 34 गेंदो मे 46 रन (7 छोक्के, 1 छक्का ) बना लिए थे। लेकिन 2 विकेट जल्दी गिरने से स्कोर 6 ओवर मे 30 रन पर सिमट गया। फिर कनिष्क चौहान (43) आरएस अंबरीश(31) ने नाबाद 75 रनो की साझेदारी कर भारत को जीत दिलाई
Discover more from HadotiNews24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
