पिछले 24 घंटों में राजस्थान के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। कोटा के सुल्तानपुर में सबसे ज्यादा 47 मिमी बारिश हुई, जबकि बूंदी के नैनवां में 65 मिमी बारिश दर्ज की गई। झालावाड़ के रायपुर में 24 मिमी और टोंक के दूनी में 54 मिमी बारिश हुई। बीकानेर और जैसलमेर जैसे जिलों में भी बारिश की खबरें हैं। राजस्थान में मानसून अलर्ट: 26 जिलों में 20,21,22 को भयंकर बारिश, जाने किन जिलों में भारी बारिश
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना एक लो-प्रेशर सिस्टम अब स्ट्रॉन्ग होकर वेलमार्क लो-प्रेशर सिस्टम में बदल गया है। इस कारण मानसून ट्रफ लाइन अपनी सामान्य जगह से दक्षिण की ओर शिफ्ट हो गई है। इसी वजह से उदयपुर, कोटा और जोधपुर संभाग में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
गर्मी और उमस का प्रकोप
जबकि दक्षिणी राजस्थान में बारिश हो रही है, पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के कई जिलों में गर्मी और उमस बढ़ गई है। जयपुर, भरतपुर, अलवर, सीकर, बीकानेर, नागौर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार को बीकानेर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बाड़मेर में 38.8 डिग्री और अजमेर में 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी के साथ-साथ ह्यूमिडिटी लेवल भी काफी ज्यादा है, जिससे सुबह-शाम भी तेज उमस महसूस हो रही है।
आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने 20, 21 और 22 अगस्त के लिए राजस्थान के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
20 अगस्त: भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, सिरोही, राजसमंद, पाली, जालोर और बाड़मेर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
21 अगस्त: सिरोही, उदयपुर और डूंगरपुर जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इनके अलावा भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, राजसमंद, पाली, जोधपुर, जालोर और बाड़मेर में भी बारिश की संभावना है।
22 अगस्त: सिरोही में ऑरेंज अलर्ट है, जबकि भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद, पाली, जालोर और बाड़मेर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मानसून की स्थिति
इस मानसून सीजन में राजस्थान में अब तक औसत से 41% ज्यादा बारिश हो चुकी है। राज्य में 1 जून से 17 अगस्त तक औसत बारिश 312.7 मिमी होती है, लेकिन इस बार यह 441.8 मिमी तक पहुंच गई है। यह आंकड़ा इस बात का संकेत है कि इस साल मानसून राजस्थान के लिए काफी मेहरबान रहा है।
Discover more from HadotiNews24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
