बापचा थाना पुलिस ने मोतीपुरा में एक विशेष नाकाबंदी के दौरान 3.95 किलोग्राम गांजे के साथ एक भाई-बहन को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है।मोतीपुरा में 3.95 किलोग्राम गांजे के साथ भाई-बहन गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपियों की पहचान लक्की यादव (19) और उसकी बहन हीना यादव (25) के रूप में की है। दोनों बारां की लंका कॉलोनी के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी रेलवे स्टेशन की तरफ से आ रहे थे, तभी मोतीपुरा चौकी के पीएचसी के सामने नाकाबंदी के दौरान उनकी संदिग्ध हरकतों के कारण उन्हें रोका गया।
जांच में, लक्की के कंधे पर एक नीला बैग और हीना के हाथ में एक काला और लाल रंग का बैग मिला। दोनों बैगों के अंदर दो-दो पैकेट टेप से चिपके हुए थे, जिनमें गांजा भरा हुआ था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया है।
यह कार्रवाई एसपी अभिषेक अंदाशु के निर्देश पर चल रहे एक विशेष अभियान के तहत की गई थी। इस अभियान को अंजाम देने वाली टीम का नेतृत्व निरीक्षक बुद्धराम जाट ने किया, जिसमें उप-निरीक्षक संदीप सिंह और संतोष, कांस्टेबल अंकित और महिला कांस्टेबल बर्फी शामिल थे। पुलिस मामले की आगे की जांच के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Discover more from HadotiNews24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
