बरसात का मौसम राहत देने के साथ ही कै तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को भी बढ़ा देता हैं। यादी बारिश मे भीग जाए तो इन बातो का ध्यान रखे..
यदि आप बारिश मे भीग जाए तो हल्के गर्म पानी का शावर ले एवं शरीर को सूखे तौलिय से रागडकर साफ करना चाहिए, इससे त्वचा अच्छी तरह से साफ हो जाएगी। साथ हि फंगल इन्फेक्शन का जोखिम कम हो जाता हे।
एक चम्मच सौंठ पावडर को गर्म पानी या दूध के साथ रात को सोते समय ले सकते हैं। इससे बुखार, शरीर में दर्द एवं ठंड लगने से भी राहत मिलेगी।
इस मौसम में गुनगुना पानी पीना चाहिए। ठंडे पेय पदार्थो से दूरी बना ले। साथ हि पचने मे भारी चीजे जैसे उड़द की दाल, राजमा, अरबी, प्याज़, पत्तेदार सब्जियाँ न खाए।
उपचार:
नियमित रूप से रात में सोते समय गर्म पानी में आधा चम्मच त्रिफला, चौथाई चम्मच सौंठ ले। सुबह के समय खाली पेट आधे नीबू मे कालिमिर्च का पाउडर ओर काला नमक डालकर गैस पर थोड़ा गर्म करके चूसना चाहिए, इससे न्युट्रिशन भी मिलेगा और पाचन भी ठीक रहेगा।
सोंठ, आजवइन, धनिया, जायफल, आदि का सब्जी मे प्रयोग करें । 5-10 मुंक्का तवे पर सेक कर कालिमिर्च- काला नमक के साथ खाए ।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.