बारां, राजस्थान: बारां के डोल मेला ग्राउंड क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा निकाले जा रहे पथ संचलन को एक विशेष समुदाय के लोगों ने रोक दिया, जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। यह घटना प्यारेरामजी मंदिर के पास अंजुमन के सामने हुई, जहां पथ संचलन को आगे बढ़ने से रोका गया। बारां: डोल मेले के पास RSS के पथ संचलन को लेकर बवाल, जानें पूरा मामला
पथ संचलन को लेकर विवाद
RSS का पथ संचलन रविवार सुबह करीब 11 बजे प्यारेरामजी मंदिर से शुरू होकर कोसर कॉलोनी से होते हुए मांगरोल दरवाजा से डोल मेला ग्राउंड तक जाना था। तनाव की स्थिति और प्रशासन का हस्तक्षेप
पथ संचलन रोके जाने के बाद, हिन्दू संगठनों में आक्रोश बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। स्थिति को देखते हुए, मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

बारां कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर, एसपी अभिषेक अंडालु सहित पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों से समझाइश की। विवाद की जगह पर पुलिस बल की मौजूदगी में पथ संचलन निकाला गया।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन शांति बनाए रखने का प्रयास कर रहा है।
Discover more from HadotiNews24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
