झालावाड़: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की जान बचाने वाले ‘गुड सेमेरिटन’ (नेक मददगार) को 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। यह घोषणा झालावाड़ के जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में मंगलवार को मिनी सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय मूल्यांकन समिति की बैठक में की गई। झालावाड़ में सड़क हादसे में घायल की मदद करने वाले ‘गुड समेरिटन’ को मिलेगा 25,000 रुपये का पुरस्कार
यह पहल सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की योजना का हिस्सा है, जिसके तहत दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिकों को ‘गोल्डन ऑवर’ में मदद करने के लिए सम्मानित किया जाता है।
बैठक में ‘राह-वीर’ ‘गुड समेरिटन पुरस्कार योजना’ के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। इस दौरान, बावड़ी निवासी दिनेश कुमार के आवेदन का परीक्षण कर इसे मुख्यालय भेजने की अनुशंसा की गई। बैठक में जिला एसपी अमित कुमार, सीएमएचओ डॉ. साजिद खान और जिला परिवहन अधिकारी समीर जैन भी मौजूद रहे।
योजना के मुख्य बिंदु:
पुरस्कार: प्रत्येक ‘गुड समेरिटन’ को 25,000 रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
राशि का वितरण: यदि एक से अधिक मददगार होते हैं, तो पुरस्कार राशि बराबर बांटी जाएगी।
पुरस्कारों की संख्या: एक व्यक्ति को एक वर्ष में अधिकतम 5 बार यह पुरस्कार मिल सकता है।
राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान: हर साल 10 सर्वश्रेष्ठ ‘राह-वीरों’ को राष्ट्रीय स्तर पर 1 लाख रुपये, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने से न हिचकिचाएं। ‘गुड समेरिटन’ नियमों के तहत, मददगार नागरिकों पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। समय पर की गई मदद किसी की जान बचा सकती है।
Discover more from HadotiNews24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
