दुनिया का सबसे बड़ा साहित्यिक उत्सव जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (JLF) एक बार फिर गुलाबी नगर जयपुर में सजने जा रहा है। यह भव्य आयोजन 15 जनवरी से 19 जनवरी 2026 तक होटल क्लार्क्स आमेर में होगा। इस महाकुंभ का यह 19वां संस्करण होगा, जो हर साल की तरह साहित्य, राजनीति, विज्ञान, कला और विचारों की दुनिया के दिग्गजों को एक मंच पर लाकर वैश्विक मुद्दों पर सार्थक विमर्श और परंपरा को आगे बढ़ाएगा। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026 : दुनिया का सबसे बड़ा साहित्यिक महाकुंभ
पैकेज की विशेषताएं
5 दिन की बुकिंग पर 20% डिस्काउंट।
4 दिन की बुकिंग पर 15% और 2-3 दिन पर 10% की छूट।
31 दिसंबर 2025 तक कैंसिलेशन पर 75% रिफंड की सुविधा।
भारत और विदेश के नामी लेखक, वक्ता और कलाकारों से सीधे संवाद का अवसर।

पैकेज में यह भी मिलेगा खास
15 से 17 जनवरी : जयपुर म्यूजिक स्टेज होगा, जिसमें विश्वभर के चुनिंदा कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी।
18 जनवरी : गाला डिनर इविनिंग का आयोजन होगा, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और शानदार डिनर शामिल होगा।
19 जनवरी : प्रतिष्ठित राइटर्स’ बॉल का आयोजन होगा, जहां दुनिया के श्रेष्ठ लेखक, विचारक और कला-प्रेमी एक साथ मिलेंगे। संगीत, संवाद, कॉकटेल और सितारों भरी रात का अविस्मरणीय अनुभव मिलेगा।
फ्रेंड्स ऑफ फेस्टिवल पैकेज
आयोजकों ने बताया कि इस बार फ्रेंड्स ऑफ फेस्टिवल (FOF) पैकेज की भी शुरुआत कर दी गई है। इनकी शुरुआती कीमत 14,000 रुपये रखी गई है। पैकेज धारकों को म्यूजिक स्टेज, गाला डिनर और राइटर्स’ बॉल जैसे विशेष आयोजनों में शामिल होने का मौका मिलेगा। हालांकि होटल में कोई विशेष सीट आरक्षित नहीं होगी और सभी कार्यक्रम पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होंगे।
आयोजकों का कहना
आयोजकों के अनुसार, जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल केवल साहित्यिक उत्सव ही नहीं बल्कि विचारों का वैश्विक संगम है। यह एक ऐसा मंच है जहां कहानियां साझा होती हैं, दृष्टिकोणों पर बहस होती है और दुनिया को देखने का नया नजरिया मिलता है।
Discover more from HadotiNews24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
