श्रीगणेश मेला के अवसर पर रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कोटा और मथुरा के बीच एक विशेष सुपरफास्ट ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 26 से 28 अगस्त तक दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे करेगी। यह ट्रेन कोटा मंडल के यात्रियों के लिए बहुत सुविधाजनक होगी। कोटा से मथुरा के लिए गणेश मेला सुपरफास्ट ट्रेन
ट्रेन का समय और रूट
गाड़ी संख्या 02081 (कोटा-मथुरा) कोटा स्टेशन से सुबह 8:45 बजे रवाना होगी और दोपहर 2:10 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी।
वापसी में, गाड़ी संख्या 02082 (मथुरा-कोटा) मथुरा से शाम 4:15 बजे रवाना होगी और रात 9:10 बजे कोटा पहुंचेगी।
यह ट्रेन इंद्रगढ़, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, श्रीमहावीरजी, हिंडौन सिटी, बयाना और भरतपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में 7 शयनयान श्रेणी और कुल 9 डिब्बे होंगे।
Discover more from HadotiNews24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
