कोटा: शहर के नयापुरा थाने की दो महिला कांस्टेबलों पर एक युवती ने थाने में बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। यह युवती मोबाइल चोरी के एक मामले में थाने लाई गई थी। युवती का आरोप है कि थाने में चेकिंग के दौरान उसके साथ बदतमीजी की गई, जिसकी शिकायत उसने शहर पुलिस अधीक्षक से की है। कोटा: एक महिला ने महिला पुलिसकर्मी पर लगाए बदतमीजी के आरोप
पीड़ित युवती ने बताया कि उसकी तबीयत खराब थी और वह जेके लोन हॉस्पिटल में डॉक्टर को दिखाने गई थी। 9 अगस्त को राखी वाले दिन जब वह सो रही थी, तब पुलिस ने उसे पकड़ लिया और नयापुरा थाने ले आई। युवती का कहना है कि यहां दो महिला पुलिसकर्मियों ने चेकिंग के दौरान उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया, जबकि उसके पास कोई मोबाइल नहीं मिला। इसके बाद, उसे दोपहर में गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और फिर छोड़ दिया गया। युवती ने इस मामले की शिकायत कोटा शहर एसपी ऑफिस में भी दर्ज करवाई है।
इस संबंध में, नयापुरा थाना अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जेके लोन हॉस्पिटल से 9 अगस्त की सुबह इस युवती को मोबाइल चोरी करने के प्रयास में गिरफ्तार किया गया था। वहां से मोबाइल चोरी होने की शिकायत मिली थी। वहां पर मोबाइल चोरी होने के मामले सामने आ रहे थे। यह युवती 3/4 दिनों से हॉस्पिटल के आस पास घूम रही थी। वो बिना एडमिट कार्ड के वहां रह रही थी। युवती ने जो आरोप लगाए हैं। वह झूठे हे। उसकी तबियत खराब नहीं थी। वह चोरी करने के मकसद से ही वहां आई थी।
Discover more from HadotiNews24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
