उदयपुर / बूंदी – स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के बीच दो अलग-अलग घटनाओं ने स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उदयपुर और बूंदी में हुई दुर्घटनाओं में एक बच्ची की मौत हो गई और कई छात्र घायल हो गए हैं।उदयपुर में सरकारी स्कूल का छज्जा गिरने से बच्ची की मौत, बूंदी में स्कूल की फॉल्स सीलिंग गिरी
उदयपुर में सरकारी स्कूल का छज्जा गिरा
उदयपुर के कोटड़ा क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के निर्माणाधीन भवन का छज्जा गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्ची घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब दोनों बच्चियां स्कूल के पास बकरियां चरा रही थीं। छज्जा गिरने के कारण एक बच्ची मलबे में दब गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन पर निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग करने का आरोप लगाया है। उदयपुर शिक्षा विभाग के एडीसी ननिहाल सिंह ने बताया कि स्कूल का निर्माण पीएमश्री योजना के तहत हो रहा था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिस भवन का छज्जा गिरा है, उसमें स्कूल संचालित नहीं हो रहा था। स्कूल का संचालन पास के एक पुराने भवन में हो रहा था, जहां स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम चल रहा था।
बूंदी में फॉल्स सीलिंग गिरने से 5 छात्र घायल
उधर, बूंदी में एक निजी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हुआ। सेट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फॉल्स सीलिंग गिरने से 5 छात्र घायल हो गए हैं। इन छात्रों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक छात्रा का नाम द्रविकल (उम्र 13) बताया गया है। स्कूल प्रशासन ने घायलों के उपचार की व्यवस्था की है।
ये दोनों घटनाएं स्कूलों के निर्माण और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल उठाती हैं। प्रशासन को इन मामलों की जांच कर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता हैं।
Discover more from HadotiNews24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
