अमरनाथ यात्रा में बड़ा हादसा: चंदरकोट में श्रद्धालुओं की बसें आपस में टकराई, 36 यात्री घायल
अमरनाथ यात्रियों को लेकर जा रहे काफिले की चार बसों मे टककर हो गई है। रामबन जिले मे चंदरकोट लंगर के पास हुय हादसे मे करीब 36 यात्री घायल हो गये हे। हादसा जब हुआ, जब ब्रेक फेल होने के एक बस का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। इससे खाफिले मे शामिल 3 ओर बसे आपस में टकरा गई।
जम्मू-कश्मीर प्रशासन के अनुसार, 36 यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है। डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों का इलाज कर रही है। सभी घायल यात्री उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से बताए जा रहे हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश के श्रद्धालु शामिल हैं।
इस हादसे के बाद प्रशासन ने सभी बस चालकों को निर्देश जारी किए हैं कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें और अधिक थके होने पर वाहन न चलाएं। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें।
यह खबर मिलते हि तुरंत रेस्क्यू टीम मोके पर पहुंची और घायल तीर्थ यात्रियों को इलाज के लिए नजदीके जिला अस्पताल रामबन ले जाया गया है। बाकी यात्रियों को दूसरी गाड़ियों से पहलगाम के लिए रवाना कर दिया गया।
यात्रा शुरु होने के दूसरे दिन शुक्रवार शाम 7 बजे तक 26,000 से ज्यादा श्रदालुओं ने पवित्र गुफा मे बाबा अमरनाथ जी के दर्शन कर लिए थे।
Discover more from HadotiNews24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
