अंता। अंता नगर पालिका द्वारा आयोजित पांच दिवसीय मेले में गुरुवार रात बंबोरी हनुमान मंदिर के निकट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिसके बाद कवियों ने गौ माता की दुर्दशा सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। अंता में कवि सम्मेलन: हास्य और व्यंग्य की प्रस्तुतियों से देर रात तक गूंजा मंच
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश यादव रहे और अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर खंडेलवाल ने की। कवि सम्मेलन का संचालन कवि सिद्धार्थ देवल ने किया।
देशभर से आए कवियों ने बांधा समां
सम्मेलन के संयोजक ओम सोनी मधुर ने देशभर से प्रतिभाशाली कवियों को आमंत्रित किया। दोसा से आई कवियित्री सपना सोनी ने सरस्वती वंदना से शुरुआत की। कवि ओम मेरठा ने गौ माता की स्थिति पर व्यंग्य रचना प्रस्तुत कर श्रोताओं को सोचने पर मजबूर किया।
प्रतापगढ़ के पार्थ नवीन ने अपनी पैरोडी से सभी को खूब हंसाया। उज्जैन से आए कवि राहुल शर्मा ने ‘लव जिहाद’ पर काव्य पाठ किया। मंदसौर के हास
Discover more from HadotiNews24
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
